छत्तीसगढ़ / रायपुर

मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे अभनपुर, आमसभा को करेंगे संबोधित

 रायपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नियमित विमान सेवा से दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचे। खड़गे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से अभनपुर के लिए रवाना हुए।

कांग्रेस अध्‍यक्ष अभनपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.50 बजे हेलीकाप्टर द्वारा अभनपुर से जिला सक्ती चंद्रपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर तीन बजे जिला सक्ती चंद्रपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.10 बजे हेलीकाप्टर से जिला सक्ती, चंद्रपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image