छत्तीसगढ़ / रायपुर

दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र, ऑफर्स की बौछार लेकर बाजार तैयार

 रायपुर। दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र के साथ ही खरीदारी का शुभ सप्ताह शनिवार से शुरू हो रहा है और ऐसे में इसे लेकर बाजार भी पूरी तरह से तैयार है।

सराफा, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ा सहित पूरे बाजार में आफरों की बौछार है। इस वर्ष आटोमोबाइल की रफ्तार पिछले वर्ष की तुलना में काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है। शुभ दिनों के लिए आटोमोबाइल संस्थानों में जबरदस्त बुकिंग की जा रही है।

शुभ दिन के ठीक पहले सोना चमका
पुष्य नक्षत्र के एक दिन पहले शुक्रवार शाम को सोने की कीमतों में तेजी आ गई। रायपुर सराफा बाजार में सोना 350 रुपये महंगा होकर 63200 रुपये (प्रति दस ग्राम स्टैंडर्ड) रहा। वहीं चांदी की कीमतों में स्थिरता रही और यह 73,000 रुपये प्रति किलो रही। सराफा संस्थानों में त्योहारी सीजन को देखते हुए आभूषणों की बनवाई में आकर्षक छूट दी जा रही है। इसके साथ ही निश्चित राशि की खरीदारी पर आकर्षक उपहार भी है। सराफा संस्थानों में आभूषणों की नई रेंज है।

शुभ दिन के लिए बाजार है तैयार, आफरों की बौछार
कारों में 70 हजार तक छूट तो दोपहिया में लोएस्ट डाउन पेमेंट आटोमोबाइल कंपनियों द्वारा भी जबरदस्त आफर दिया जा रहा है। इसके तहत कारों में 70 हजार रुपये तक छूट के साथ ही दोपहिया में लोएस्ट डाउन पेमेंट व आकर्षक ब्याज दर पर दोपहिया उपलब्ध है। शुभ दिनों को लिए गाड़ियों की जबरदस्त बुकिंग है।

कपड़ा व इलेक्ट्रानिक्स मार्केट भी तैयार
पुष्य नक्षत्र को लेकर कपड़ा बाजार व इलेक्ट्रानिक्स मार्केट भी तैयार है। उपभोक्ताओं को लुभाने त्योहारी सीजन के हिसाब से कपड़ों के नए कलेक्शन है। साथ ही टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन और अन्य उत्पादों में जबरदस्त आफर दिए जा रहे है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा कारोबार होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image