छत्तीसगढ़ / सुकमा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हॉस्पिटल पहुंचकर महिला कांन्सटेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली

 गुरूवार को सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुई थी महिला कांस्टेबल सुश्री मुचाकी दुर्गा

चिकित्सकों को इलाज का बेहतर प्रबंध करने के निर्देश

रायपुर, 29 नवम्बर 2025

 गुरूवार को सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुई थी महिला कांस्टेबल सुश्री मुचाकी दुर्गा

 गुरूवार को सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुई थी महिला कांस्टेबल सुश्री मुचाकी दुर्गा

 गुरूवार को सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुई थी महिला कांस्टेबल सुश्री मुचाकी दुर्गा

सुकमा जिले में गुरुवार को आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल जिला पुलिस बल की महिला कांस्टेबल सुश्री मुचाकी दुर्गा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज यहां रायपुर स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल महिला कांस्टेबल सुश्री दुर्गा से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से चर्चा की और कांस्टेबल सुश्री दुर्गा का हरसंभव बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों ने बताया कि सुश्री मुचाकी दुर्गा की स्थिति खतरे से बाहर हैं। गंभीर चोटों के कारण उन्हें स्वस्थ होने में समय लगेगा। 

गौरतलब है कि सुकमा जिले में डीआरजी और डिस्ट्रिक्ट फोर्स की संयुक्त टीम के साथ महिला कांस्टेबल सुश्री दुर्गा एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के लिए गोगुण्डा की पहाड़ी पर गयीं थी और जंगलों की ओर बढ़ रही थी। वहां नक्सलियों द्वारा लगाया गया एक प्रेशर इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) सक्रिय अवस्था में था। अनजाने में उन्होंने आईईडी पर पैर रख दिया, जिससे हुए विस्फोट के चलते वह घायल हो गई। उनके पैर, हाथ, आंख और चेहरे पर चोट आयी, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर लाया गया था। 

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने महिला कांस्टेबल सुश्री दुर्गा से मुलाकात के दौरान उन्हें हौसला देते हुए उनके परिजनों से बात की। उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर सुश्री दुर्गा की बड़ी बहन मुचाकी करुणा से बात करते हुए शासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

Leave Your Comment

Click to reload image