छत्तीसगढ़ / सुकमा

159 गाँवों में निरूशुल्क गैस कनेक्शन हेतु शिविर जारी

 सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। नियद नेल्लानार योजना के तहत चयनित 159 दूरस्थ गाँवों में खाद्य विभाग द्वारा विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहाँ पात्र ग्रामीण महिलाओं को निरूशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन व केवाईसी प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी की जा रही है।

जिले में स्थित सभी प्रमुख गैस एजेंसियाँ दोरनापाल, वंदना गैस एजेंसी सुकमा, पोलमपल्ली गैस एजेंसी और कोंटा गैस एजेंसी के द्वारा अंदरूनी इलाकों तक खाद्य विभाग के साथ पहुँचकर शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लिया जा रहा है। अब तक 1610 आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं, और आवेदन प्रक्रिया लगातार जारी है।

शिविर की विशेषताएँ

गैस एजेंसियों की उपस्थिति, बीपीएल श्रेणी के राशनकार्डधारियों से आवेदन, मौके पर ही केवाईसी की त्वरित प्रक्रिया और पात्र महिला मुखियाओं को प्राथमिकता दिया जा रहा है।

आवश्यक दस्तावेज

शिविर में आने वाली महिला मुखियाओं को राशनकार्ड की फोटोकॉपी, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, सभी वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड और 02 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

स्वच्छ ऊर्जा की ओर बड़ा कदम

यह पहल ग्रामीण महिलाओं को धुएँ से मुक्ति दिलाने और स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने दस्तावेज़ों सहित शिविरों में पहुँचकर योजना का लाभ अवश्य उठाएँ।

सुकमा जिले में उज्ज्वला योजना का यह महाअभियान महिलाओं के जीवन में नया बदलाव लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image