छत्तीसगढ़ / रायपुर

राज्यपाल ने विजेता भारतीय टीम को दी बधाई व शुभकामनाएं

 रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर मे चल रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 क्रिकेट मैच का आनंद उठाया।

वे शुरुआत से ही स्टेडियम में रहे और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।मैच समाप्ति के पश्चात विजेता भारतीय क्रिकेट टीम को उनके शानदार खेल प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो और उप सचिव दीपक अग्रवाल  उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image