छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज बारिश के आसार

 रायपुर । पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही चक्रवात के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है और सोमवार से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है।

बस्तर संभाग में सोमवार चार दिसंबर और मंगलवार पांच दिसंबर तथा मध्य छत्तीसगढ़ में चार, पांच व छह दिसंबर को बारिश की संभावना है। इसके साथ ही सरगुजा संभाग में पांच व छह दिसंबर को बारिश होगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। छह दिसंबर के बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image