चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल, कांग्रेस में सन्नाटा...
रायपुर । राज्य में इंतजार की घड़ी आखिर खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा 54 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है तो वहीं कांग्रेस में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बार राज्य में कांग्रेस बनाम भाजपा का ही मुकाबला रहा। एक मात्र पाली-तानाखार सीट से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने जीत दर्ज की है।
आरंग विधानसभा सीट से मंत्री शिव डहरिया हार गए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी खुशवंत सिंह साहेब ने जीत हासिल कर ली है। खुशवंत सिंह साहेब ने करीब 16500 वोट से मंत्री शिव डहरिया को हराया है।
साजा विधानसभा से कांग्रेस के मंत्री रविंद्र चौबे चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने उन्हेे हराया है। इस विधानसभा में बिरनपुर केस ने बड़ा खेल कर दिया है। वहीं कुरुद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर 8046 मतों से जीत दर्ज की है।
वहीं बैकुंठपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी भैया लाल राजवाड़े 24717 वोट से जीत गए हैं। भाजपा के भैया लाल राजवाड़े को कुल 66035 मत मिले हैं। कांग्रेस की अंबिका सिंहदेव को मिले कुल 41321 मत है। सिहावा से राउंड- 19 अंतिम में कांग्रेस से अंबिका मरकाम 13102 मतों से जीत दर्ज की है।
मरवाही से बीजेपी प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची जीते। सारंगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी गनपत जांगड़े जीत गई हैं। उत्तरी जांगड़े 29695 मत से चुनाव जीत गई है। मुंगेली से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले 12 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। अम्बिकापुर से करीब 158 मतों से टीएस सिंह देव हार गए हैं। उसके बाद कांग्रेस की तरफ से डाक मत्र पत्र के रिकाउंटिंग के लिए आवेदन दिया गया है।
लोरमी से अरुण साव 39 हजार से अधिक मतों से जीते
लोरमी से भाजपा प्रत्याशी अरुण साव 39 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। आरंग विधानसभा सीट से मंत्री शिव डहरिया हारे गए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी खुशवंत सिंह साहब ने जीत हासिल की है। केशकाल से भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम 6143 मतों से जीत गए हैं।
मस्तूरी से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया 10 हजार से अधिक मतों से जीते
बिलासपुर की कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव 10 हजार से अधिक मतों से जीते हैं। बेलतरा से भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला 12 हजार से अधिक मतों से जीते हैं। मस्तूरी से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया 10 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। वहीं जांजगीर जिले के पामगढ़ से कांग्रेस की जीत हुई है, शेषराज हरबंश यहां से जीत गए है। वहीं अकलतरा से कांग्रेस की जीत हुई है, राघवेंद्र सिंह की जीत हुई है। गरियाबंद से कांग्रेस प्रत्याशी जनक लाल धुव्र 817 मतों से जीते हैं।
पाटन विधानसभा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव जीत
पाटन विधानसभा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव जीत गए हैं। वहीं रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा जीत गए हैं। उन्होंने करीब 25000 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं रायपुर दक्षिण से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल भी चुनाव जीत गए है।
रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम जीते
वहीं भानुप्रतापपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मांडवी 31 हजार मतों से जीत गई हैं। बिलासपुर की तखतपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धरमजीत सिंह जीत गए हैं। बिलासपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल 29 हजार से जीते हैं। रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम जीत गए हैं। 29780 वोट से रामविचार नेताम जीते हैं।
बीजापुर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम शाह मंडावी जीत गए हैं। वहीं डोंगरगढ़ से कांग्रेस की हर्षिता बघेल 14256 वोटों से जीत गई हैं। राजिम से भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू 11903 मतो से जीत गए हैं। रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री राजेश मूणत जीत गए हैं, करीब 38,000 वोटों से जीत दर्ज की है।
खरसिया से कांग्रेस के उमेश पटेल 22192 मतों से चुनाव जीते
खरसिया से कांग्रेस के उमेश पटेल 22192 मतों से चुनाव जीत गए हैं। वहीं धरमजयगढ़ से भी कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया ने 10061 वोट से जीत हासिल की है। वहीं लैलूंगा के कांग्रेस प्रत्याशी 13700 से आगे है छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्यशी लगातार जीत रहे हैं। प्रदेश में 55 सीटों पर बढ़त बीजेपी ने बना ली है। जशपुर से बीजेपी की गोमती साय 259 वोटो से जीत गईं हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह को हराया है।
सीतापुर से कांग्रेस के अमरजीत भगत 18000 वोटों से चुनाव हार गए हैं। मंत्री कवासी लखमा कोंटा से चुनाव जीत गए हैं। वहीं धरसीवां से भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा करीब 44 हजार वोटो से जीत गए हैं। कुनकुरी विधानसभा से विष्णु देव साय बीजेपी 25787 से जीते हैं।
लुंड्रा से BJP प्रत्याशी प्रबोध मिंज जीत गए हैं। उन्होंने 30 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। रमन सिंह 35 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। वहीं अभनपुर से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू 15 हजार वोटों से जीत हासिल कर ली है। समर्थकों के साथ उन्होंने जीत की रैली निकाली है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह चुनाव जीत गए हैं।
बता दें कि इस वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को हुए। पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान हुए। वहीं विधानसभा चुनाव में कुल 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पहले चरण में 70.87 प्रतिशत और वहीं दूसरे चरण में 75.08 मतदान हुआ था।