छत्तीसगढ़ / रायपुर

CG सुपरस्टार अनुज शर्मा बोले- भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम

 अनुज शर्मा ने कहा कि, यह धरसींवा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद है. उत्साह है, मैसेज है, मैं इनके सामने शीश झुकाता हूं. जनता के सामने हमारे सारे कार्यकर्ताओं ने काम किया है. पीएम मोदी की गारंटी थी, भारतीय जनता पार्टी का विश्वास था, इसलिए जीत हासिल की. हमने धरसींवा क्षेत्र के लिए इस बार फिर घोषणा पत्र जारी किया था, उसी पर काम करेंगे. हमने बनाया है, हम ही सब सवारेंगे. भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी. हमारी पार्टी में हर कोई कार्यकर्ता होता है, जो हमारी पार्टी तय करेगी वही तय होगा.

5 साल में कांग्रेस ने प्रदेश को किया बर्बाद : मोतीलाल साहू

 

वहीं, विधायक बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे मोतीलाल साहू ने कहा कि, 15 साल भाजपा सरकार ने जो विकास किया था, 5 साल में कांग्रेस ने उसको बर्बाद करने का काम किया. इनका प्रतिशोध जनता ने लिया है. फिर से भाजपा की सरकार विश्वास और आस्था के साथ खरी उतरी है. इस बार 5 साल विकास कार्य को जो बाधा पहुंचा था, नष्ट किया था, उसे भाजपा विकास की पटरी पर लाएगी. क्षेत्र बुनियादी जरूरत के लिए तरसा है, आज भी पानी-बिजली की समस्याओं से क्षेत्र जूझ रहा है. बुनियादी जरूरत को पूरा करने का काम किया जाएगा.

Leave Your Comment

Click to reload image