छत्तीसगढ़ एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र... जहां एक सरपंच ने विधायक और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को 15563 वोटो से हराया....
रायपुर |
04-Dec-2023
15563 मतों से भाजपा प्रत्याशी इन्द्रकुमार साहू की जीत हुई
सरपंच ने एक विधायक,पुर्वमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पुर्व अध्यक्ष को हराया
नवापारा राजिम :- विधानसभा चुनाव क्षेत्र अंतर्गत अभनपुर विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांग्रेस प्रत्याशी धनेन्द्र साहू को 15563 मतों से हरा दिया. ज्ञात हो कि इस विधानसभा चुनाव इन दोनो नेताओं के अतरिक्त अन्य दर्जन भर प्रत्याशी भी मैदान मे अपना किस्मत आजमा रहे थे लेकिन मुख्य मुकाबला इंद्रकुमार साहू व धनेन्द्र साहू के बीच था. जिसमे पहली बार चुनाव लड़ रहे इन्द्रकुमार साहू ने 5 बार के विधायक रहे धनेन्द्र साहू को 15563 मतों से शिकस्त दी. चुनाव परिणाम के दिन जैसे ही भाजपा प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू की जीत की घोषणा हुई अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवापारा मे कार्यकर्ताओ ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एस एतेहासिक जीत के लिए बधाई दी. नगर के गाड़ा पारा मे पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दयालुराम गाड़ा के नेतृत्व मे महिला कार्यकर्त्ताओ ने मुँह मीठा कराक बीजेपी प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू के विजयी होने पर ख़ुशी जाहिर की. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन राउंड को छोड़कर भाजपा ने 18 में से हरेक राउन्ड में जी दर्ज की है. उन्होंने विस्तार से बताया कि पहला राउण्ड में भाजपा को 5047 कांग्रेस को 4578,भाजपा-6166 कांग्रेस4965,भाजपा-5398कांग्रे स5679,भाजपा5276 कांग्रेस4209,भाजपा5709कांग्रे स3818,भाजपा4399कांग्रेस4819,भा जपा5818कांग्रेस3526,भाजपा 5008कांग्रेस4859,भाजपा4828कां ग्रेस5420,भाजपा5746कांग्रे स4639,भाजपा3951कांग्रेस4870,भा जपा5219कांग्रेस4220,भाजपा 5243कांग्रेस4707,भाजपा5024कां ग्रेस4579,भाजपा6308कांग्रे स4439,भाजपा5645कांग्रेस3976,भा जपा 7111कांग्रेस 3854,भाजपा 916 कांग्रेस 373,डाकमतपत्र भाजपा को 482 कांग्रेस को 402. ऐसे कुल 18 राउण्ड में 15563 मतो से भाजपा के प्रत्याशी श्री इन्द्र कुमार साहू की जीत हुई. वही जीत पर अभनपुर के नये विधायक बने इंद्रकुमार साहू ने सभी का धन्यवाद व आभार जताया और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया.