छत्तीसगढ़ में अब नए सीएम के नाम का इंतजार, रमन सिंह ने किया बड़ा खुलासा...
छत्तीसगढ़ में तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आ गए. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में वापसी की है. प्रदेश में बीजेपी को 55 सीटें तो कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत हासिल हुई है. इसके साथ प्रदेश की जनता ने राज्य का भविष्य अगले पांच सालों के लिए बीजेपी को सौंप दिया है. प्रदेश के बीजेपी नेता खुश हैं. वहीं नतीजों के बाद ये सवाल भी पूछा जाने लगा है कि प्रदेश में बीजेपी सीएम किसे बनाएगी. इस पर रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी करेगी.
रमन सिंह ने कहा कि जो भ्रष्टचार कांग्रेस राज में हुआ है, उसकी जांच की जाएगी. दो तीन दिन में विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. राज्य में पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी मुझे देगी वो पूरी करूंगा. जो पार्टी की प्रक्रिया है विधायक दल का नेता चुनने की वो दो तीन दिन में पूरी हो जाएगी और ज्यादा समय सरकार बनाने में नहीं लगेगा. कांग्रेस के वक्त जो भी भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जांच सरकार बनने के बाद की जाएगी. कांग्रेस के कुशासन का अंत हुआ है. उन्होंने कहा कि किसानों को पहले भी बीजेपी ने प्राथमिकता दी और देते रहेंगे. डबल इंजन सरकार आने के बाद राज्य के विकास के कामों में तेजी आएगी.