छत्तीसगढ़ / रायपुर

चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ का असर, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द

 रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बनें चक्रवाती तूफान मिचौंग  का प्रभाव देश के कई राज्यों में पड़ा है. इसका असर छत्तीसगढ़ में दिख रहा है. जिसके कारण कई जगहों पर भारी बारिश हुई है. वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवर्ती तूफान की चेतावनी के चलते भारतीय रेलवे ने पांच ट्रेने रद्द कर दी है.

मिचौंग के चलते रद्द की गई ट्रेनें

 

  • 4 दिसंबर को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल (मद्रास) -बिलासपुर एक्सप्रेस का नहीं होगा परिचालन.
  • बिलासपुर- एर्नाकुलम एक्सप्रेस भी 4 दिसंबर तक रद्द.
  • बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस 5 दिसंबर तक नहीं चलेगी.
  • 6 दिसंबर से एर्नाकुलम से चलने वाली एर्नाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस नहीं आएगी.
  • कोरबा-कोचुवेळी 6 दिसंबर तक रद्द.

Leave Your Comment

Click to reload image