मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सलाहकारों का इस्तीफा स्वीकृत, मंडल-अधिकरण अध्यक्ष-सदस्य भी कतार में…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. राज्यपाल ने इस्तीफा मंजूर करने के साथ ही बघेल को नई सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री के साथ उनके चारों सलाहकारों ने भी इस्तीफा दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है.
भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के त्याग पत्र के संबंध में दो अधिसूचना जारी की गई है. पहली अधिसूचना राजभवन की तरफ से राजभवन के सचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है. दूसरी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की तरफ से मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.