छत्तीसगढ़ / रायपुर

राजधानी में चाकूबाजी, युवक पर चाकू से किया वार,

 रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद है. शहर के पंडरी इलाके में चाकूबाजी की घटना हुई है. इस घटना में एक एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है. जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. बताया जा रहा है यह घटना पुराने विवाद के चलते हुई है. वहीं चाकू चलाने वाले आरोपी मेहराम खान ने जब वारदात को अंजाम दिया तो लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा. चाकूबाजी की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वहीं मामले में मोवा पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है.

Leave Your Comment

Click to reload image