सत्ता परिवर्तन होते ही एक्शन में प्रशासन, राजधानी में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, अवैध निर्माण दुकान किये गए जमींदोज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार के परिवर्तन होते ही प्रशासन सख्त हो गया है. राजधानी रायपुर में देर रात तक संचालित होने वाले दुकान और ढाबा को पुलिस ने 11 बजे बंद करवाया. वहीं आज दूसरे दिन भी अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. शहर के जब्बार नाला वीआईपी तिराहा के पास अवैध रूप से बनाए गए दुकानों को जमींदोज किया गया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया. अतिक्रमण हटाने रायपुर नगर निगम के सभी जोन में विशेष दस्ता बनाया गया है.
रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है और अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जा रही है.