छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ में BJP की सरकार, CM के एलान का इंतजार, रेस में किस नेता का नाम सबसे आगे?

 छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार और बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद अब राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों से लेकर चौक चौराहे पर मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा हो रही है. चलिए आज मुख्यमंत्री के टॉप 5 चेहरों की बात करते हैं. जिनके नामों पर छत्तीसगढ़ में सबसे चर्चाएं हो रही हैं. 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम चौकाने वाला है. बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज की है.

इसके बाद देर शाम तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. अब 90 में से 54 सीट जीतने वाली बीजेपी सरकार बनाएगी. इन्हीं 54 में से बीजेपी से मुख्यमंत्री होने वाले हैं, लेकिन इसपर निर्णय बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व लेने वाली है. इसके लिए सोमवार की रात दिल्ली में एक बैठक हो चुकी है. अब जल्द ही बीजेपी 3 राज्यों पर पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी. इसके बाद राज्यों में जाकर विधायक दल की बैठक होगी. इसके बाद मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट हो जाएगा. इस प्रक्रिया में 5 से 7 दिन का समय लग सकता है.

इन 5 नेताओं के नाम पर हो रही चर्चा

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के साथ कई नेता मंत्री पद के लिए शपथ लेंगे. इसके लिए भव्य तैयारी की जाने वाली है, लेकिन अब तक केंद्रीय नेतृत्व ने इसपर कोई निर्णय नहीं लिए है. कौन मुख्यमंत्री बनेगा? इस लिए चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और 5 बड़े नेताओं पर सबसे चर्चा हो रही चलिए उनके बारे में बताते है. सबसे पहले राज्य में 3 बार के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इस लाइन में सबसे आगे हैं. क्योंकि उनको सरकार चलाने का अनुभव है.

इसके बाद जिसने कांग्रेस की लहर के बीच संगठन में जान फूंक दी अरुण साव और संघ से जुड़ा हुआ भी है. इसके बाद विष्णुदेव साय जो आदिवासी चेहरा हैं. वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का नाम है. इनके लिए तो विधानसभा क्षेत्र में यज्ञ होने लगे है. इसके अलावा पहली बार विधायक बने पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी भी इसी लाइन में हैं. क्योंकि चुनावी प्रचार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायगढ़ में ओपी चौधरी को बड़ा आदमी बनाने का दावा किया है. 

Leave Your Comment

Click to reload image