छत्तीसगढ़ / रायपुर

अवैध चखना सेंटरो में चला बुलडोजर, एसडीएम बोले – जारी रहेगी कार्रवाई

 आरंग । क्षेत्र के शराब दुकानों के पास संचालित अवैध चखना दुकानों पर प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए। दुकानों पर बुलडोजर चलाया है।

मंगलवार को रायपुर कलेक्टर डॉ. भूरे के आदेश के तुरंत बाद प्रशासन एक्शन मोड़ पर आ गई है। आरंग सहित रायपुर जिले के सभी शराब दुकानों के पास संचालित अवैध चखना दुकानों को हटाया जा रहा है।

आरंग तहसीलदार राममूर्ति दीवान, नायब तहसीलदार नीलम पिस्दा और नगर पालिका सीएमओ होरीसिंह ठाकुर की मौजूदगी में प्रशासन ने आरंग शराब दुकान रोड में लगे सभी अवैध चखना दुकानों को हटाने का काम किया है। इस दौरान आरंग पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ये कार्यवाई लगातार जारी रहेगी। क्षेत्र में अवैध चखना दुकानों के बाद क्षेत्र में हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम किया जाएगा। साथ ही बिना लाइसेंस मांस बिक्री करने वालो पर भी कार्यवाई की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image