छत्तीसगढ़ / रायपुर

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रेडक्रॉस सोसायटी संरक्षक के रूप में सदस्यता ग्रहण की

 रायपुर, 02 मार्च 2026

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रेडक्रॉस सोसायटी के संरक्षक के रूप में सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संरक्षक सदस्य के रूप में आज कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को 25 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान राज्यपाल ने रेडक्रॉस की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी भी मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image