शासकीय हाई स्कूल गोंडपारा अभनपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन
रायपुर |
2026-03-06 15:20:42
शासकीय हाई स्कूल गोंड़पारा अभनपुर में होली मिलन एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षकों व बच्चों के मध्य हर्बल प्राकृतिक रंगों से होली का त्योहार बहुत ही शांतिपूर्ण और सौहार्द रूप से मनाया गया। बच्चों के द्वारा त्यौहारी तरह-तरह के व्यंजन बनाकर स्कूल में प्रदर्शनी लगाया गया जिसका स्वाद लेकर बच्चों को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ भारती अग्रवाल जी के द्वारा होली पर आधारित कविता पाठ का वाचन व उपस्थित बच्चों तथा शिक्षकों के द्वारा होली गीतों जिसमें प्रमुख आकर्षण रहा बरसाना की होली ,यूपी के ब्रजभाषा व छत्तीसगढ़ी की सुमधुर फाग गीतों ने सब का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डॉक्टर भारती अग्रवाल के साथ-साथ वरिष्ठ व्याख्याता श्री नंदकिशोर शर्मा ,श्री मनोज कुमार साहू, श्री यशवंत कुमार ध्रुव,श्री संदीप तिग्गा, श्रीमती सपना शुक्ला,श्रीमती धात्री साहू व समस्त छात्रगण उपस्थित थे। सबने होली मिलन समारोह में गुलाल के साथ पारंपरिक व्यंजन का भरपूर आनंद उठाया गया। फाग गीतों की प्रस्तुति में सभी का उत्साह समारोह के अंत तक बना रहा।