साँकरा (धनेली)। ग्राम पंचायत साँकरा के उपसपंच योगेश्वर साहू ने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परोसे जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाईवे किनारे स्थित कई होटल और ढाबों में खुलेआम शराब परोसी जा रही है, जबकि गांव में इस तरह की गतिविधियां प्रतिबंधित हैं।
उपसरपंच योगेश्वर साहू के अनुसार, क्षेत्र के अधिकांश होटल और ढाबों में शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है। देर रात तक यहां शराब उपलब्ध रहती है और कई जगहों पर रात 12 बजे तक लोगों को शराब परोसी जाती है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और आसपास के ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि हाईवे किनारे बने ढाबों में खुलेआम शराब परोसे जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल औपचारिक कार्रवाई कर खानापूर्ति कर रहे हैं, जिससे अवैध शराब कारोबार करने वालों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र के होटल और ढाबों की जांच कर अवैध रूप से शराब परोसने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रह सके