सांकरा में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
रायपुर |
2026-03-08 21:24:21
शांति व्यवस्था में बाधक बनने वालो पर जारी रहेगी कार्यवाही
सिलतरा पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया ओर संदेहियों की तलाशी ली। लंबे समय के बाद होली पर्व के दौरान सांकरा में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने ओर भी सख्ती बढ़ाई है
वही आम जन मानस चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने कार्यभार संभालने के बाद जिस तरह निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही की थी उससे सांकरा के लोगो ने राहत की सांस ली थी लेकिन होली पर्व पर बेमतलब हुई चाकूबाजी की घटना के घटना के बाद पुलिस ने ओर भी सख्त रवैया अपनाया है अपराधियों को गिरफ्तार किया जुलूस निकाला ओर अब संदेहियों की तलाशी भी शुरू कर दी है ताकि ग्रामीण अमन चैन से रह सकें।जिसमे चौकी प्रभारी द्वारा लगातार शांति कायम करने के लिए किए जा रहे प्रयास ओर कार्यवाही से शांति माहौल बन रहा है