214 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के द्वारा कानडलापर्ती 2 गांव में किया गया सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने क्षेत्रों के गाँवों में सिविक एक्शन प्रोग्राम के द्वारा स्थानीय जनता की आवश्यकता के आधार पर सामान वितरित करते हैं। उसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक, के.रि.पु.बल छत्तीसगढ़ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (परिचालन) रेंज बीजापुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 11/03/20260को ग्राम कानडलापर्ती-2, बीजापुर जिले में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमाण्डेन्ट 214-बटा0 श्री के. डी. जोशी की अध्यक्षता में ए एवं बी/214 समवाय द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया । जिसमें श्री विवेक कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), श्री खोत गुप्ता (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), श्री बेंजामिन सुन्डी, (सहा. कमा.), निरीक्षक जीडी राकेश कुमार, निरीक्षक जीडी जे. राघवा रेडडी, कुम्मा समैया सरपंच बड़े काकलेर, एवं करसम कनटैया सरपंच चेरापल्ली सेन्ड्रापल्ली तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए श्री के.डी. जोशी, कमाण्डेन्ट 214 बटालियन ने ग्रामीणों से कहा कि सीआरपीएफ आपकी सुरक्षा हेतु तैनात है एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हर संभव मदद प्रदान की जायेगी। कमाण्डेन्ट महोदय ने ग्रामीणों से विकास की मुख्य धारा में शामिल होने का भी आहवाहन किया।