छत्तीसगढ़ / मुंगेली

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने कमलेश श्रीवास

 लोरमी - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की जिला संयोजक सहसंयोजक की घोषणा किया गया जिसमें मुंगेली जिला के लिए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक के लिए कमलेश श्रीवास को बनाया गया, वही सहसंयोजक सुनील सोनी, गोपाल डड़सेना की नियुक्ति किया गया। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनने पर कमलेश श्रीवास ने डिप्टी सीएम अरुण साव व केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू व भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दिए गए उसे सत्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी के हित मे कार्य करूंगा। इनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त किये है।

Leave Your Comment

Click to reload image