छत्तीसगढ़ / मुंगेली

राजपूत युवा मोर्चा ने बीमार ज्योति को 60431 की आर्थिक मदद दी

 लोरमी - सेमरिया निवासी कमल नारायण सिंह राजपूत की सुपुत्री ज्योति बीमारी से पीड़ित है वर्तमान में निजी हॉस्पिटल में भर्ती है जहां उपचार जारी है उनके इलाज के लिए राजपूत युवा मोर्चा द्वारा 60431 रुपए की आर्थिक मदद उनके परिवार को दी गई। व्याख्याता श्याम सिंह ने कहा ज्योति अध्ययनरत छात्रा है लम्बे दिनों से अस्वस्थ होने से पढ़ाई रुकी हुई है। उनके इलाज के लिए आर्थिक सहयोग किया गया। राजपूत युवा मोर्चा मानवता की दिशा में बहुत ही सराहनीय कार्य लगातार मदद कर एक आदर्श प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं। अध्यक्ष संजय सिंह ने राजपूत समाज के दानदाताओं व क्षत्राणी संघ के सहयोग के लिए उनके प्रति आभार जताया। इस अवसर पर नर सिंह राजपूत, बिनोद सिंह पूर्व पार्षद, नंदलाल सिंह, पूनम सिंह, अर्थ संकलन प्रभारी महावीर सिंह, रामकुमार सिंह, अशोक फौजी, विनोद सिंह, सतीश सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र फौजी, धर्मजीत सिंह, मयंक सिंह, बलराज सिंह, रामायण सिंह, मुकेश सिंह, विमल सिंह, रितेश सिंह, कृष्णचंद सिंह आदि उपस्थित रहें। इसकी जानकारी राजपूत युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी शेर सिंह ने दी।

Leave Your Comment

Click to reload image