छत्तीसगढ़ / मुंगेली

महतारी वंदन योजना नारी सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल- विभा अवस्थी

 नगर के कबीर भवन में भाजपा महिला मोर्चा का हुआ महिला सम्मेलन, महिलाओ को किया गया सम्मानित


लोरमी/नगर के कबीर भवन में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मुख्य आतिथ्य एवं मीना अरुण साव के सान्निध्य में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजना दास ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं रूपरेखा रखी, संगठन के प्रथम जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंजना दास ने समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने के साथ-साथ सरकार की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए काम करने की बात कही, उन्होंने कहा कि विष्णुदेव की सरकार महिलाओं का सम्मान करते हुए महतारी वंदन राशि के माध्यम से संबल प्रदान कर रही है, मुख्य अतिथि विभा अवस्थी ने उपस्थित सभी को होली एवं महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के 2 वर्ष पूर्ण हो गए हैं इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है, प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में महिलाओं के खाते में शासन द्वारा राशि हस्तांतरित की जा रही है उस राशि से महिलाएं सशक्त होने के साथ-साथ बच्चों के शिक्षा के अलावा अन्य छोटी छोटी जरूरत की पूर्ति कर रही है, मीना साव ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है उन्होंने कहा कि आज बेटियां बहने महिलाएं शिक्षा सामाजिक आर्थिक और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ते हुए अपने कौशल और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है, जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है, आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़कर अपनी भागीदारी दिखा रही है, इसका उदाहरण यह है कि आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एक महिला आसीन है, सत्यलता मिरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के साथ ही महिलाओं की भागीदारी और उपलब्धियां भी प्रदेश में बढ़ी है आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है और समाज को नई दिशा दे रही है, कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यो के लिए महिलाओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दुर्गा साहू ने तथा आभार दीपिका कौशिक ने किया, कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती प्रतिज्ञा गुप्ता, डॉ किरण सिंह, रंजना शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रत्ना काठले,श्रीमती कुंती जायसवाल, जिपं. सभापति अनीता साहू, पार्षदगण पुष्पा यादव, पूर्णिमा यादव, महामंत्री सावित्री राजपूत, मेघा वैष्णव, सुशीला जायसवाल, पूजा गुप्ता, रेखा ठाकुर, अंजनी शर्मा, नीता साहू, उषा यादव, अहिल्या साहू, मीना ,रोशनी, दीपिका सलूजा, हेमलता खत्री, पे्रमा अग्रवाल, गुडडी खत्री, अनिता यादव, सीमा यादव, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डा. अशोक जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, राजेंद्र साहू, लेखराज ठाकुर, दिनेश कश्यप, महामंत्री संदीप सोनी, जवाहर दिवाकर, जीवन साहू, माधव तिवारी, जनमेजय जायसवाल, हीरा बैस, हीरा साहू, जनपद पंचायत के सभी सदस्यगण , नगर पालिका के पार्षदगण , महिला समूह की बहनें, जिला पदाधिकारीगण, मंडल के पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित मातृशक्ति उपस्थित रहे ।

Leave Your Comment

Click to reload image