छत्तीसगढ़ / दुर्ग

सामने लटका था युवक, आरोपी दौड़ते रहे कार...

 दुर्ग । जिले की सड़क पर एक भयावह दृश्य देखने को मिला। एक कार ने पहले बाइक को ठोका, फिर उसमे सवार लोगों ने बाइक सवार युवक के हाथ को कार के कांच में फंसाकर 3 किलोमीटर तक जमकर दौड़ाया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।


बता दें कि, एक कार सवार ने पटेल चौक में एक बाइक सवार लड़के को पहले टक्कर मारी। जब युवक उन लोग के पास बात करने गया तो उसके हाथ को कांच में फंसा के उसको लटका कर 3 किलोमीटर दूर तक वैसे ही लटकाकर ले गए और उसको दीवार से रगड़कर गिराने की कोशिश की। उसके बाद गाड़ी को अमर हाइट्स सोसायटी नदी रोड में ले गए। वहां से उनको भागने का रास्ता नहीं मिला तो युवक को उतारकर फरार हो गए। कार में सवार लोगों को आसपास के लोगों की मदद से पकड़ा गया।

वहीं घटना की जानकारी सिटी कोतवाली थाना में दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image