छत्तीसगढ़ / सरगुजा

कलेक्टर वसंत ने जनगणना कार्य का किया निरीक्षण

 अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को जनगणना  2027 हेतु अम्बिकापुर में जारी जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने  प्रशिक्षण में विषय-वस्तु को गम्भीरता के साथ अच्छे से समझने प्रेरित किया। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को कहा कि कर्मियों को जनगणना कार्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की स्पष्ट जानकारी दी जाए। उन्होंने प्रशिक्षण कर्मियों के उपस्थिति की जानकारी ली तथा कहा कि अनुपस्थित रहने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। 

कलेक्टर वसंत ने कहा कि 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। गणना कार्य हेतु जल्द से जल्द जानकारी एकत्र कर पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गम्भीरतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करें तथा  त्रुटिरहित जनगणना कार्य संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान अपर कलेक्टर सुनील नायक, तहसीलदार अम्बिकापुर उमेश बाज उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image