छत्तीसगढ़ / रायपुर

वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री देवांगन ने मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों से काम-काज की ली जानकारी

रायपुर, 04 जनवरी 2024/ प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज गुरूवार को यहां नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी) भवन में अपने विभागीय काम-काज के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मोदी जी की गारंटी में शामिल विभागीय योजना पर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, सचिव श्रम विभाग एवं श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेलमंगई डी. सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image