छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

अवैध शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार, बीयर एवं अंग्रेजी शराब सहित नगदी रकम जप्त।

 थाना भोरमदेव पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बीयर, अंग्रेजी शराब एवं बिक्री से प्राप्त नगदी रकम जप्त की गई है।

कवर्धा--
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन  में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03 जून को थाना भोरमदेव एवं साइबर सेल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिखली निवासी परमेश्वर साहू अपने घर स्थित दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब एवं बीयर का विक्रय कर रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर ग्राम चिखली में दबिश दी गई। मौके पर संदेही परमेश्वर साहू पिता जुठेल साहू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम चिखली थाना भोरमदेव को अपने दुकान के सामने शराब बिक्री करते हुए पाया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 नग ब्लैक बस्टर बीयर (650 एमएल प्रति बोतल), 03 नग गोल्डन टच अंग्रेजी शराब (180 एमएल प्रति पौवा) तथा शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 2,140 रुपये बरामद हुई। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से कुल 8.340 लीटर बीयर एवं अंग्रेजी शराब तथा नगदी रकम 2,140 रुपये जप्त कर विधिवत सीलबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2015 की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्यवाही की गई है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

अवैध शराब, नशीले पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में कबीरधाम जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश में भोरमदेव पुलिस टीम एवं साइबर सेल पुलिस टीम का सराहनी भूमिका रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image