छत्तीसगढ़ / रायपुर

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने बालिका गृह, नारी निकेतन और सखी सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर, 04 जनवरी 2024/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने आज राजधानी स्थित शासकीय बालिका गृह, नारी निकेतन और सखी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को हर जगह सुरक्षा का अहसास होना चाहिए, इसके लिए उचित वातावरण और आवश्यक व्यवस्था होनी चाहिए। 
 
श्रीमती रजवाड़े ने बालिकागृह की बच्चियों से बात कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई और अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बालिकाओं द्वारा तैयार किए गए सजावटी सामानों को देखा और उनका हौसला बढ़ाया। श्रीमती रजवाड़े ने नारी निकेतन और सखी सेंटर पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महिलाओं की हर संभव मदद के लिए कहा।

Leave Your Comment

Click to reload image