छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

फरसगांव कन्या छात्रावास में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

 कोण्डागांव । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास, जिला-कोण्डागांव में छात्राओं के मध्य वृहद विधिक जागरूकता कार्यकम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान करना तथा समाज में विधिक चेतना का प्रसार करना था।

Leave Your Comment

Click to reload image