छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

छात्रवृत्ति हेतु करायें बैंक खाता आधार से सीडिंग एवं त्रुटिपूर्ण बैंक खाता क्रमांक में सुधार

 जांजगीर-चांपा । पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) में छात्रवृत्ति भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय ने बताया कि वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक के ऐसे विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग) अथवा बैंक खाता गलत होने/बैंक खाता बंद होने के कारण छात्रवृत्ति भुगतान असफल हुआ हो तो वे विद्यार्थी अपने छात्रवृत्ति आई.डी. से बैंक खाता में त्रुटि सुधार करते हुए (अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु) सही बैंक खाता की इंट्री 07 दिवस में करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समयावधि में त्रुटि सुधार नही किये जाने पर छात्रवृत्ति नही मिलने की स्थिति में समस्त जवाबदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर संबंधित विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत् संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर, पुराना कलेक्टर परिसर विवेकानंद मार्ग, जांजगीर (छात्रवृत्ति शाखा) से कार्यालयीन समयावधि में संपर्क कर सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image