छत्तीसगढ़ / रायपुर

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा में लगभग 53.74 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO23) पूर्वान्ह   10.00 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में लगभग 53.74 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
    व्यापम अध्यक्ष श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन के लिए व्यापम के अधिकारियों-कर्मचारियों, परीक्षा कार्य में लगे हुए समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image