छत्तीसगढ़ / रायपुर

स्वतंत्रता दिवस 2026 : इंद्रावती भवन में आईएएस अवनीश शरण करेंगे ध्वजारोहण

  रायपुर,11 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम संबंधी परिपत्र जारी किया है। जारी निर्देशानुसार, 15 अगस्त 2026 को प्रातः 8ः00 बजे नगर तथा ग्राम निवेश के आयुक्त एवं गृह निर्माण मंडल के अतिरिक्त प्रभार आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।     
  
सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त विभागाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image