छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में आमजनो की सुनी मांग व समस्याएं, कुल 57 आवेदन हुए प्राप्त

 जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से संवाद कर उनकी मांग एवं समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में आज तहसील विकासखंड नवागढ़ के ग्राम किरीत निवासी महेश कुमार साहू द्वारा विकलांग पेंशन और ट्राई सायकिल दिलाने, विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम खैरा निवासी अनुराग महंत राशनकार्ड में नाम जुड़वाने, तहसील जाँजगीर के ग्राम भाठापारा निवासी जमुना प्रसाद पट्टा दिलवाने, ग्राम बनारी निवासी संतोष कुमार सूर्यवंशी द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना का लाभ दिलाने, तहसील सारागांव के मुरली कुमार बरेठ भूमि अर्जन मुआवजा राशि के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर महोबे प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image