छत्तीसगढ़ / रायपुर

देखा सांस्कृतिक और पुरा वैभव, लिया व्यंजनों का आनंद

रायपुर : नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए मेहमानों को भाया छत्तीसगढ़

देखा सांस्कृतिक और पुरा वैभव, लिया व्यंजनों का आनंद

रायपुर, 05 फरवरी 2024

छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक वैभव देख दिल्ली से आए मेहमान अभिभूत हुए। नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने आज राजधानी रायपुर के घासीदास संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के पुरा वैभव देखा वहीं गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद लिया।

नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली के 16 वरिष्ठ अधिकारियों का दल छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर है। आज इन मेहमानों ने महंत घासीदास संग्रहालय का भ्रमण किया। संस्कृति एवं पुरात्व विभाग के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक वैभव की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सिरपुर में गुप्तकालीन लक्ष्मण मंदिर है। सिरपुर में ही बौद्ध धर्म का मठ है, यहां चीनी यात्री ह्वेनसांग आए थे। इसके अलावा पुरे छत्तीसगढ़ में पुरातात्विक अवशेष मिलते हैं।

नेशनल डिफेस कॉलेज के प्रतिनिधि मंडल में कई विदेशी मेहमान भी शामिल हैं। इन मेहमानों ने भी गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन की खूब तारीफ की। इन मेहमानों ने चीला, फरा, खुरमी, ठेठरी सहित अनेक व्यंजनों का लुफ्त उठाया। संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल को छत्तीसगढ़ की वैभवशाली सांस्कृतिक परंपरा, धरोहर औरा पुरातात्विक अवशेषों के संबंध में अनेक ज्ञानवर्धक प्रकाशन सामग्री भी भेंट की।  

 

Leave Your Comment

Click to reload image