भाजपा नेता ने कहा कि महिलाओं से किया वादा होगा पूरा, उनके खाते में पैसा मिलेगा....
रायपुर। भाजपा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है. भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का हास्य-व्यंग प्रसंग चलेगा. राहुल गांधी जहां-जहां गए हैं, कांग्रेस वहां से समाप्त होती गई है. उनकी यात्रा 11 की 11 सीटों पर रहे, क्योंकि हमारा लक्ष्य 11 का है.
घोषणा पत्र में हमने महतारी वंदन का ज़िक्र किया था, जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में ऐसा कोई जिक्र नहीं था. हमारी घोषणा के बाद उन्होंने ने भी घोषणा की. उनके द्वारा ज़्यादा राशि रखे जाने के बाद भी महिलाओं ने बीजेपी पर भरोसा जताया. भाजपा नेता ने कहा कि महिलाओं से जो वादा बीजेपी करती है, उस काम को हमने किया है. सभी महिलाओं को बधाई देता हूं. उनके खाते में पैसा जाएगा. कांग्रेस ने पांच साल पहले शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन शराब से अवैध आय के ज़रिए अपने घर को मज़बूत किया. छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने दूषित करने का काम किया. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ, उस दौरान कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम के साथ दुर्व्यवहार हुआ. उनको न्याय नहीं मिल रहा.
प्रदेश में कल से शुरू हो रहे बीजेपी के गाँव चलो अभियान को लेकर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 7 से 11 फरवरी तक वृहद् कार्ययोजना बनी है. प्रत्येक कार्यकर्ता गांव चलो अभियान में शामिल होंगे. कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से 24 घंटे व्यतीत करेंगे. प्रदेश में कल से गांव चलो अभियान की शुरुआत होगी. सभी नेता-कार्यकर्ता एक-एक गांव में समय बितायेंगे, मोदी सरकार की योजनाएं और पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी. धार्मिक स्थलों पर भी जाकर बातचीत की जाएगी. समस्याओं पर भी लोगों से बातचीत होगी. चरणदास महंत के चुनाव लड़ने वाले बयान पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि अपनी तैयारी करेंगे, सामान्य बात है. कांग्रेस के बड़े नेताओं में कोई चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं. पीछे भाग रहे हैं, कोई चुनाव लड़ना नहीं चाह रहे. कांग्रेस को एक भी सीट इस चुनाव में नहीं मिलेगी.