छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

पंडरापानी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 31 तक आवेदन

 राजनांदगांव । छुरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पंडरापानी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक एवं पात्र संस्थाओं से 31 अगस्त 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित की गई है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक ग्राम पंचायत, स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी समिति, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समिति निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image