सेजेस बालपुर में स्कूल के गेट पर ताला लगाने वाले उपसरपंच के खिलाफ FIR
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । सेजेस बालपुर में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय एवं अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला 19 अगस्त की सुबह का है।
प्राप्त शिकायत के अनुसार, उपसरपंच कैलाश राय अपने अन्य सदस्यों के साथ विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया, जिससे विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को करीब आधे घंटे तक स्कूल भवन के बाहर रहना पड़ा। शिकायत में विद्यार्थियों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बाध्य करने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना के कारण विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं तथा उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मामले की सूचना प्रशासन को दी गई।सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। सेजेस बालपुर में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय एवं अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला 19 अगस्त की सुबह का है।
प्राप्त शिकायत के अनुसार, उपसरपंच कैलाश राय अपने अन्य सदस्यों के साथ विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया, जिससे विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को करीब आधे घंटे तक स्कूल भवन के बाहर रहना पड़ा। शिकायत में विद्यार्थियों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बाध्य करने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना के कारण विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं तथा उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मामले की सूचना प्रशासन को दी गई।
मामले में प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 126(2), 221 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, निर्बाध पठन-पाठन एवं शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है।