छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा में प्रवेश हेतु आवेदन 5 सितंबर तक आमंत्रित

 जांजगीर-चांपा, 03 सितंबर 2026

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) में एन.सी.व्ही.टी. व्यवसायों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गया है। प्राचार्य/संस्था प्रमुख औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 03 सितंबर 2026 से 05 सितंबर 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्था में विद्युतकार 01, फिटर 01, टर्नर 03, मैकेनिक डीजल 03 तथा वेल्डर 06 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट  cgiti.admissions.nic.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश संबंधी निर्देशों का अध्ययन करने की सलाह दी गई है। अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image