छत्तीसगढ़ / मुंगेली

“साइबर जागृति अभियान

 “साइबर जागृति अभियान के तहत जिला मुंगेली में आमजन, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं एवं शासकीय कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक



ग्राम कंतेली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लगभग 300 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों, तहसील स्टॉफ एवं अधिवक्ताओं को साइबर अपराधों से बचाव के बताए गए उपाय

मुंगेली - छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे *“साइबर जागृति अभियान”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल  के मार्गदर्शन में जिला मुंगेली में लगातार विभिन्न वर्गों के लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
        
 साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा होटल पुनीत में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले व्यक्तियों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान  मधुकर रात्रे, बबीता श्रीवास एवं अतुल ठाकुर द्वारा लोगों को फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, ओटीपी, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया से संबंधित साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक साइबर जागरूकता संबंधी संदेश पहुंचाने की अपील की गई।
         कार्यक्रम पश्चात ग्राम कंतेली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में *"साइबर जागृति अभियान"* के तहत कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 300 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।
           
इसी प्रकार थाना पथरिया के थाना प्रभारी निरीक्षक पवन देवांगन द्वारा तहसील कार्यालय पथरिया में तहसील स्टॉफ एवं अधिवक्ताओं को साइबर अपराधों के नए तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग एवं डिजिटल लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने के लिए जागरूक किया गया।
        
 मुंगेली पुलिस द्वारा *“साइबर जागृति अभियान”* के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करने का अभियान लगातार जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image