छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

समान नागरिक संहिता (UCC) पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक

 बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च स्तरीय समिति के माननीय सदस्यों की उपस्थिति में समान नागरिक संहिता के प्रावधानों एवं प्रभावों पर समूह चर्चा, परिचयात्मक बैठक आज 7 सितंबर  को दोपहर 12.00 बजे से लोक निर्माण विभाग, दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।

बैठक में जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के संगठन प्रमुखों को शामिल होने एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस  हेतु  विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो संबंधित जिलों के संगठनों से समन्वय कर बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image