छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 9 सितंबर को होगी लॉटरी

 कवर्धा । कबीरधाम जिले में संचालित डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमपुरा, विकासखंड कवर्धा एवं डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल लडुवा, विकासखंड पंडरिया में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सत्र 2026-27 में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र छात्र-छात्राओं के चयन की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से की जाएगी।

    शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमपुरा, विकासखंड कवर्धा एवं डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल लडुवा, विकासखंड पंडरिया में शिक्षा के अधिकार के तहत सत्र 2026-27 में कक्षा नर्सरी, के.जी.-1, कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, पांचवीं, छठवीं एवं आठवीं में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र संबंधित विद्यालयों से प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों में से निर्धारित नियमों एवं पात्रता के अनुरूप पात्र छात्र-छात्राओं का स्कूलवार लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया दिनांक 09 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित समय पर पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। पालकगण यदि चाहें तो लॉटरी की चयन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रह सकते हैं। इससे प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनी रहेगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image