26 नवंबर को रोजगार मेला, 90 पदों पर होगी भर्ती
10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
मुंगेली, नवंबर 2026
जिले के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मुंगेली द्वारा 26 नवंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में दो निजी कंपनियों द्वारा कुल 90 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों पर 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है। इच्छुक युवा रोजगार मेले एवं भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार विभाग की वेबसा