छत्तीसगढ़ / सरगुजा

घर बैठे ऑनलाइन जमा करें ट्रैफिक ई-चालान, परिवहन विभाग ने दी ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

अम्बिकापुर । भारत सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग के ट्रैफिक ई-चालान के भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब वाहन चालक घर बैठे ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ई-चालान की जानकारी प्राप्त कर उसका भुगतान कर सकते हैं।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए नागरिक परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल https://staging.parivahan.nic.in/next-gen-echallan/ पर जाकर वाहन क्रमांक, चालान क्रमांक अथवा ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज कर चालान की स्थिति देख सकते हैं।

वाहन क्रमांक के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने पर संबंधित वाहन से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी का सत्यापन करने के बाद संबंधित वाहन के चालान का पूरा विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। नागरिक चालान के विवरण की जांच करने के पश्चात उपलब्ध भुगतान विकल्पों में से अपनी सुविधानुसार विकल्प का चयन कर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

 
 
 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image