3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों के चेहरे पर मुस्कान
टेमप्रसाद जांगड़े ने कहा धान का उचित मूल्य मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति हो रही मजबूत
मुंगेली, नवंबर 2026
किसानों की मेहनत और पसीने से उपजी फसल का उचित मूल्य मिलना उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का निर्णय अन्नदाताओं के लिए आर्थिक संबल बन रहा है। शासन की इस किसान हितैषी पहल से जिले के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि प्रदान किए जाने से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। शासन की इन किसान हितैषी पहल से किसानों के चेहरे पर खुशी और संतोष दिखाई दे रहा है।
जिले के ग्राम जमकोर निवासी किसान श्री टेमप्रसाद जांगड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वास्तव में किसान हितैषी सरकार है, जो किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिलने से किसानों को अपनी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिल रहा है। किसान श्री जांगड़े ने कहा कि खेती में बीज, खाद, कृषि कार्य और अन्य आवश्यकताओं पर काफी खर्च होता है। ऐसे में सरकार द्वारा धान का बेहतर मूल्य देने के साथ आदान सहायता उपलब्ध कराना किसानों के लिए बड़ी राहत है। इससे आर्थिक चिंताएं कम होती हैं और आगामी कृषि कार्यों की तैयारी करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार के इन फैसलों से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।