छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

समान नागरिक संहिता (युसीसी) पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक राजनांदगांव में

 कवर्धा । छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च स्तरीय समिति के माननीय सदस्यों की उपस्थिति में समान नागरिक संहिता के प्रावधानों एवं प्रभावों पर समूह चर्चा, परिचयात्मक बैठक 8 एवं 09 सितंबर  को दोपहर 12.00 बजे से जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। बैठक में जिला राजनांदगांव कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के संगठन प्रमुखों को शामिल होने एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image