सखी वन स्टॉप सेंटर में महिला सेवा प्रदाता के लिए साक्षात्कार 11 सितम्बर को
धमतरी,सितंबर 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर धमतरी के सुचारू संचालन के लिए महिला सेवा प्रदाता की नियुक्ति किया जाना है। इसके लिए आगामी 11 सितम्बर को कम्पोजिट भवन के पास स्थित जिला मिशन सशक्तिकरण केन्द्र (हब) धमतरी में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि भर्ती परीक्षा का विवरण जिले की वेबसाईट www.dhamtari.gov.in पर देखा जा सकता है।