छत्तीसगढ़ / धमतरी

पोला, दशहरा (महाअष्टमी) और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

 धमतरी । 10 सितंबर को पोला तिहार के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा । कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। स्थानीय पर्व एवं त्यौहारों के महत्व को ध्यान में रखते हुए घोषित इन अवकाशों से जिलेवासियों को संबंधित पर्वों को पारंपरिक एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने का अवसर मिलेगा।

  पूर्व जारी आदेश के अनुसार पोला पर्व के अवसर पर 10 सितंबर 2026, गुरुवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी प्रकार दशहरा (महाअष्टमी) के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को तथा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। स्थानीय अवकाश सम्पूर्ण जिला धमतरी में लागू रहेगा। घोषित स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image