छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

पोला पर्व के अवसर पर सोसायटी परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

छुरिया । पोला पर्व के अवसर पर ग्राम जोशीलामती स्थित सोसायटी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सोसायटी पदाधिकारियों, पंचगण एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य ओमप्रकाश चंद्रवंशी, सरपंच गोमती बाई साहू, सोसायटी अध्यक्ष धन्नजय साहू, उपसरपंच चित्रांगन साहू, ग्राम सेवक रामेश्वर सिन्हा तथा सोसायटी प्रबंधक गनपत सिन्हा पंच राम साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में जसवंत सिन्हा, बहादुर कोटेलकर, यादव राम साहू, भग्गू राम, कुम लाल, दिनू राम, ओम साहू, राधे साहू, नकुल साहू, गुप्ता साहू, देवनंदन साहू, कुंजू साहू, पूरन, संत राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

वहीं महिला पंचों में सवाना साहू, मेनका साहू, खोमलता साहू, दीपा, बसंती साहू, गीता साहू एवं शारदा चंद्रवंशी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। ग्रामीणों ने कहा कि पोला पर्व किसानों और पशुधन के सम्मान का पर्व है तथा इस अवसर पर पौधारोपण कर प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना सराहनीय पहल है।

Leave Your Comment

Click to reload image