छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने ‘इंडियन लॉ रिपोर्ट्स’ छत्तीसगढ़ द्विभाषी (अंग्रेजी/हिन्दी) संस्करण का किया विमोचन

पत्रिका का द्विभाषी संस्करण राज्य के विधिक समुदाय के लिए उपयोगी और न्याय वितरण प्रणाली में सहायक साबित होगा

रायपुर, 04 मार्च 2024

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज शाम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में ‘‘इंडियन लॉ रिपोर्ट्स’’ छत्तीसगढ़ द्विभाषी (अंग्रेजी/हिन्दी) संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया रिर्पाेटर, नागपुर के सहयोग से इंडियन लॉ रिपोर्ट्स समिति, छत्तीसगढ़ श्रृंखला द्वारा इंडियन लॉ रिपोर्ट्स छत्तीसगढ़ द्विभाषी (अंग्रेजी/हिन्दी) संस्करण का प्रकाशन किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  पत्रिका का द्विभाषी संस्करण राज्य के विधिक समुदाय के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा एवं न्याय वितरण प्रणाली में सहायक होगा। इस अवसर पर न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी तथा न्यायाधिपति श्री संजय के. अग्रवाल ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

इस अवसर पर महाधिवक्ता श्री प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलीसिटर जनरल श्री रमाकांत मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल व न्यायिक अधिकारीगण, ऑल इंडिया रिर्पाेटर, नागपुर के श्री आदित्य वैद्य व रजिस्ट्री के अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image